फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 16.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में खाताधारक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक सेक्टर-8 निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसे टेलीग्राम ग्रुप के जरिए निवेश के लिए प्रेरित किया गया। कुछ दिन तक ग्रुप देखने के बाद उसने पैसे निवेश करना शुरू किया। शिकायतकर्ता ने अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 16.55 लाख रुपये जमा किए, लेकिन जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ग्रुप डिलीट कर दिया गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि आरोपी अंकित ने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया था। आरोपी राजस्थान के चूरू जिले का रहने वाला है और प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस ने उसे चार दिन के रिमांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.