फरीदाबाद, मई 23 -- फरीदाबाद, सरसमल। शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 72.74 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को रामपुर और बरेली से पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजीव, आसिफ और जावैद के रूप में हुई है। सेक्टर-81 निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी थी कि सितंबर 2025 में उसके व्हाट्सएप पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़ा एक संदेश आया था। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां निवेश से संबंधित जानकारी दी जाती थी।

ठगी का तरीका ठगों ने पीड़ित को एक एप का लिंक भेजकर खाता खुलवाया और ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों...