फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर मार्केट निवेश के नाम पर 16.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-8 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसे टेलीग्राम समूह से जोड़ा गया, जहां ट्रेडिंग की सलाह दी जाती थी। कुछ दिन तक गतिविधियां देखने के बाद उसने निवेश करना शुरू किया। इसके लिए उसका खाता खुलवाया गया और अलग-अलग किस्तों में पैसे जमा कराए गए। जब शिकायतकर्ता ने अपनी राशि निकालने की कोशिश की तो समूह अचानक बंद कर दिया गया। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले के गांव टोला सेही निवासी राहुल को गिरफ्तार किया। पूछताछ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.