शेयर मार्केट क्रैश: सेंसेक्स 1248 अंक लुढ़का, निफ्टी 384 अंक टूटकर बंद
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Stock Market Today: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को तेज गिरावट आई और मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,247.71 अंक यानी 1.67 प्रतिशत टूटकर 73,580.54 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,264.33 अंक की गिरावट के साथ 73,563.92 अंक तक आ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 383.70 अंक यानी 1.64 प्रतिशत लुढ़क कर 23,063.10 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 29 के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। बजाज फाइनेंस में सबसे अधिक 5.47 प्रतिशत, एक्सिस बैंक में 4.67 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व में 4.06 प्रतिशत, इंटरग्लोब एविएशन में 2.78 प्रतिशत, ट्रेंट में 2.75 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.