सहारनपुर, जून 12 -- बेहट, संवाददाता। शेयर मार्केट में निवेश कर रकम दोगुनी करने और हर माह 10 प्रतिशत मुनाफा देने का झांसा देकर एक ठेकेदार से 65 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर बेहट थाना पुलिस ने दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाक्षेत्र के ग्राम नानौली निवासी पीड़ित अर्जुन पुत्र जगदीश ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह ठेकेदारी का कार्य करता है। उसके रिश्तेदार सागर पुत्र बिरम दत्त निवासी मुजफ्फराबाद के माध्यम से उसकी पहचान दीपक सैनी पुत्र जल सिंह निवासी मुजफ्फराबाद से हुई थी। यह भी पढ़ें- मंडी परिषद के रिटायर कंप्यूटर ऑपरेटर से 92.50 लाख की ठगी आरोप है कि दीपक ने खुद को शेयर मार्केट का अनुभवी निवेशक बताते हुए कम समय में पैसा दोगुना करने और प्...