शेयर मार्केट का झांसा, महिला समेत दो लोगों से 12 लाख की ठगी
देवरिया, मई 17 -- देवरिया, निज संवाददाता। शेयर मार्केट के जरिये अच्छी रकम कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने महिला समेत दो लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली है। इस मामले में साइबर थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही साइबर ठगों को गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है। सलेमपुर उपनगर के हरैया लाला के रहने वाले संतोष कुमार को टेलीग्राम से एक मैसेज आया और टेलीग्राम से जुड़कर ट्रेडिंग करने के लिए कहा गया। अच्छा कमाई का लालच दिया गया। वह जालसाजों के झांसे में आ गए और विभिन्न खातों में जालसाजों के कहने पर 7 लाख 70 हजार रुपये भेज दिया। बाद में उन्हें साइबर अपराधियों के शिकायत होने की भनक लगी तो उन्होंने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर साइबर थाने में पुलिस ने केस दर्ज किया है। भटनी थाना क्षेत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.