नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- बाजार नियामक सेबी ने शेयर बायबैक को लेकर बड़ी तैयारी कर ली है। दरअसल, सेबी ने कंपनियों को शेयर बायबैक के लिए स्टॉक एक्सचेंज के जरिये ओपन मार्केट से खरीद की अनुमति फिर से देने का प्रस्ताव रखा है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा है कि बायबैक का यह तरीका दोबारा शुरू करने से कंपनियों को एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही पब्लिक शेयरहोल्डर्स के लिए समान अवसर और टैक्सेशन का और तरीका भी सुनिश्चित होगा। इस प्रस्ताव के तहत स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से बायबैक के लिए अलग 'विंडो' उपलब्ध कराई जा सकती है। सेबी ने इस पर 23 अप्रैल तक सार्वजनिक टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।एक साल से है बंद बता दें कि स्टॉक एक्सचेंज के जरिये शेयरों की बायबैक को एक अप्रैल, 2025 से बंद कर दिया गया था। ऐसी आशंका थी कि प्राइस-टाइम प्रायो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.