नई दिल्ली, मार्च 25 -- ग्लोबल टेंशन के कारण शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव वाला माहौल है। इस माहौल के बीच ऑनलाइन ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म जेरोधा के को-फाउंडर नितिन कामथ ने ट्रेडर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इस समय मुनाफा कमाने से ज्यादा जरूरी बाजार में टिके रहना है। कामथ के मुताबिक ग्लोबल ट्रेंड और खबरों के चलते बाजार में अस्थिरता काफी बढ़ गई है। ऐसे में अच्छी रणनीति है कि स्थिरता बनी रहे।क्या का नितिन कामथ ने? लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कामथ ने कहा कि बाजार काफी हद तक खबरों और वैश्विक घटनाक्रमों से चल रहा है। अभी स्पष्ट ट्रेंड या मजबूत फंडामेंटल्स से मार्केट प्रभावित नहीं हो रहा। ऐसे में अच्छी रणनीति भी अचानक आई खबरों के कारण गलत साबित हो सकती है। जब ऐसे हालात बन जाएं तो ट्रेडर का लक्ष्य मुनाफा नहीं बल्कि सर्वाइवल होना चाहिए।...