ललितपुर, सितम्बर 8 -- ललितपुर,संवाददाता। फर्जी वेबसाइट के माध्यम से शेयर बाजार में मोटा मुनाफा दिलाने का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वालेशातिर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किर दिया। एक मामले की गहराई से जांच के बाद साइबर क्राइम थाना ललितपुर की टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर रहे सरगना सहित 13 शातिरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से खासी संख्या में तकनीकी सामग्री मिली है। जनपद में साइबर अपराध बहुत तेजी से फैल रहा है। शातिर अपराधी इस खेल को तकनीकी ढंग से खेल रहे हैं। बीते दिनों कोतवाली सदर अन्तर्गत आजादपुरा मुहल्ला में रहने वाले अरुण कुमार पाल पुत्र शिव प्रकाश ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि शेयर मार्केट में अच्छे मुनाफे का लालच देकर मोबाइल फोन में एक एप डाउनलोड करवाया गया और फिर उनस...