देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। स्टॉक मार्केट में बंपर रिटर्न का झांसा दे 1.17 करोड़ रुपये की ठगी के आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस गुरुवार को बी वारंट पर दून लेकर पहुंची। देहरादून लाकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक पीड़ित ने अप्रैल 2025 में शिकायत दर्ज कराई थी। ठगों ने खुद को प्रतिष्ठित निवेश फर्म का वित्तीय सलाहकार बताकर पीड़ित से व्हाट्सएप पर संपर्क किया। विश्वास में लेने के लिए कई व्हाट्सएप ग्रुप्स में जोड़ा गया। इसके बाद पीड़ित से एक फर्जी ऐप डाउनलोड कराकर ट्रेडिंग डेशबोर्ड पर फर्जी मुनाफा दिखाया गया। उच्च लाभ के लालच में पीड़ित ने अलग-अलग खातों में 1.17 करोड़ रुपये जमा कर दिए। जब पीड़ित ने अपनी रकम निकालनी चाही तो ठगों ने उससे 72 लाख रुपये कमीशन की मांग की,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.