गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। साइबर सिटी में जालसाज ने शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 66 दिन में 39 लाख 62 हजार 595 रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए अपने जाल में फंसा कर ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाना पूर्व में मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-28 सुशांतलोक एक निवासी रोहित जैन ने पुलिस शिकायत में बताया कि शुरुआत में उनको टेलीग्राम पर एक कस्टमाइज्ड ग्रुप में जोड़ा गया, जहां शेयर मार्केट से जुड़े बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स के नाम पर भारी मुनाफे के दावे किए जा रहे थे। ग्रुप में जुड़े लोग निवेश के बाद हुए मुनाफ के बारे में भी जानकारी साझा कर रहे थे। उनको भी जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश करने और मोटा रिटर्न का झांसा दिया गया। यह ठगी एक अप्रैल से पांच जू...