नोएडा, अप्रैल 9 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नोएडा एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की टीम ने शेयर बाजार में निवेश कर कई गुना रिटर्न दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। सेबी की शिकायत पर एसटीएफ ने यह कार्रवाई की। आरोपी पर फर्जी कंपनी बनाकर देशभर में ठगी करने के केस दर्ज हैं। आरोपी पिछले दो साल में 100 से अधिक लोगों से लाखों की ठगी कर चुका है। एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक राज कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को सूचना मिली थी कि आरोपी गुरुग्राम के सेक्टर-26 क्षेत्र में है। इसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के लिए सूरजपुर कार्यालय ले आई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान गाजियाबाद निवासी रूपेश भारद्वाज के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान में हरियाणा के गुरुग्राम में रह रहा था। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.