नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Stock Market Crash: शेयर बाजार में आज मंगलवार, 24 फरवरी की सुबह जोरदार गिरावट देखने को मिली। फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही दबाव में रहे। BSE सेंसेक्स 1300 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 50 1.3% गिरकर 25,387 पर आ गया। बिकवाली सिर्फ बड़े शेयरों तक सीमित नहीं रही, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी 1% तक की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में आई इस गिरावट के चलते निवेशकों की संपत्ति में लगभग 6.3 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। और बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 469 लाख करोड़ रुपये से घटकर 462 लाख करोड़ रुपये पर आ गया।क्यों गिर रहा मार्केट इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका से जुड़ी अनिश्चितता मानी जा रही है। हाल ही में अमेरिका की सर्वोच्च अदालत ने ट्रंप के टैरिफ फैसले को रद्द कर दिया था, लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.