नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Stock Market Holiday: भारतीय शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, अगले हफ्ते छुट्टियों की वजह से शेयर बाजार में सिर्फ 4 दिन ट्रेडिंग होगी। जानकारी के मुताबिक शेयर बाजार के दोनों स्टॉक एक्सचेंज NSE और BSE मंगलवार, 14 अप्रैल को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर बंद रहेंगे। ऐसे में ट्रेडिंग सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को होगी। शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है। इसके अलावा, भारत का सबसे बड़ा कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी-कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) अंबेडकर जयंती के अवसर पर सुबह के सत्र में बंद रहेगा। हालांकि, शाम के सत्र में इसमें ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी।पिछले हफ्ते भी बंद था बाजार पिछले हफ्ते भारतीय शेयर बाजार गुड फ्राइडे और महावीर जयंती के मौके पर दो दिनों के लिए...