नई दिल्ली, फरवरी 18 -- Stock Market Today LIVE: सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव रहा। मामूली बढ़त के साथ शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी रेड जोन में आ गया। हालांकि, दोपहर में एक बार फिर दोनों इंडेक्स यानी सेंसेक्स और निफ्टी ग्रीन जोन में आ गए। इस उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में दोपहर 2:30 बजे तक सेंसेक्स इंट्रा-डे में 83,631.85 अंक से 83,163.62 अंक के दायरे में रहा। निफ्टी की भी चाल ग्रीन और रेड जोन के बीच थी। ट्रेडिंग में बीएसई पर टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल, इंफोसिस और विप्रो जैसे टेक शेयर रेड जोन में कारोबार कर रहे थे। वहीं, टाटा स्टील, भेल, आईटीसी और बजाज फिनसर्व जैसे शेयर ग्रीन जोन में थे।क्या कहते हैं एक्सपर्ट? जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वी.के. विजयकुमार ने 18 फरवरी की...