शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 9.20 लाख की ठगी
रांची, सितम्बर 7 -- रांची। कांके के गागी गांव निवासी मंगरा उरांव से शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश के नाम पर 9.20 लाख रुपये साइबर ठगी कर ली गई है। इस संबंध में मंगरा उरांव ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित मंगरा उरांव ने पुलिस को बताया कि बैंक से परिचित संतोष मलिक ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए ग्रो के जरिए निवेश में अधिक मुनाफे का भरोसा दिया। आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल, आधार, पैन और बैंक पासबुक की जानकारी लेकर 15 मार्च को फोन-पे शुरू कराया। इसके बाद वह पीड़ित का मोबाइल लेकर लेनदेन करता रहा। मंगरा से कुल 9,20 लाख रुपये और कुछ नकद राशि ली गई। 27 अप्रैल के बाद आरोपी से संपर्क नहीं हो सका। ठगी का पता चलने पर पीड़ित थाना पहुंचा और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.