मेरठ, मई 23 -- रोहटा रोड स्थित फाजलपुर निवासी एक युवक ने बड़ौत के रहने वाले दो युवकों पर शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 21 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया। एसएसपी कार्यालय पर तहरीर दी गई, जिसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस को जांच दी गई है। कंकरखेड़ा के फाजलपुर निवासी अनस खान ने बताया कि नवंबर- 2024 में उनकी मुलाकात बड़ौत निवासी नूर मोहम्मद व बिलाल से हुई थी। दोनों ने नोएडा में अपना शेयर निवेश का ऑफिस बताया था और बताया कि वे बड़ी रकम निवेश कराते हैं। अनस को बड़े मुनाफे का लालच दिया और झांसे में ले लिया। अनस ने 5 बार में 21 लाख रुपये आरोपियों के कहने पर शेयर मार्केट में लगा दिए। यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 21 लाख की धोखाधड़ी शुरूआत में इन दोनों ने उसे मुनाफा भी दिया। लेकिन बाद में मुनाफा देना बंद कर दिया। अब आरोपियों ने बताया कि पै...