गुड़गांव, अप्रैल 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। साइबर सिटी में व्हाट्सऐप के जरिए निवेश और शेयर बजार का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह ने अब एक सरकारी शिक्षक को अपना निशाना बनाया है। सोहना निवासी एक शिक्षक से शातिर ठगों ने बेहतर मुनाफे का लालच देकर एक लाख 88 हजार 920 रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत पर साइबर अपराध थाना (दक्षिण) में मामला दर्ज कर लिया गया है। व्हाट्सऐप मैसेज से शुरू हुआ खेलसोहना की नया फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी सुशील कुमार निवासी जिला नूंह के किरंज गांव में सरकारी शिक्षक के पद पर तैनात हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आठ अप्रैल को उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। यह भी पढ़ें- 5 रुपये के पुराने नोट से बनना चाहता था 37 लाख का मालिक, हो गई 11.70 लाख की ठगी; क्या है मामला? मैसेज करने वाले ने अपना नाम हितेश शर्मा बताय...