शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 59.5 लाख रुपये ठगे
नोएडा, जुलाई 28 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग को ट्रेडिंग कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 59.5 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित को एक नामी शेयर ट्रेडिंग कंपनी के फर्जी ग्रुप में शामिल किया गया। आरोपी ने खुद को सेबी से रजिस्टर्ड होने का दावा किया। झांसे में आए पीड़ित ने दस से अधिक किस्तों में ठगों के खाते में रुपये भेज दिए। साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है। सेक्टर-76 जेएम ऑर्किड सोसाइटी में रहने वाले सुरेंद्र कुमार सेठी ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। इसी साल जनवरी में उनके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से मैसेज आया। बातचीत होने के बाद पीड़ित को एमएस फार्ले नाम की कथित स्टॉक ब्रोकर फर्म के प्रतिनिधियों ने संपर्क कराया गया। भारत में कंपनी का प्रतिनिधि बताकर माइकल कॉलिन्स और जतिन शर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.