शेयर बाजार में निवेश के नाम पर पूर्व प्रबंधक से 47.90 लाख ठगे
नोएडा, मई 28 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर नामी प्राइवेट कंपनी के पूर्व प्रबंधक से 47 लाख 90 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने पीड़ित को व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़कर जालसाजी की। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ग्रेटर नोएडा स्थित एटीएस डोल्से सोसाइटी निवासी 56 वर्षीय रूपम गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह एक ऑटो मोबाइल कंपनी में प्रबंधक के पद पर कार्य करते थे। कुछ समय पहले वह सेवानिवृत्त हुए और वर्तमान में दुकान पर खिलोना बेचते हैं। उनके व्हाट्सऐप पर 28 अप्रैल को एक मैसेज आया। उसमें शेयर ट्रेडिंग के बारे में बताया गया। निवेश करने पर मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया गया। जालसाज ने बताया कि वह क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर नामक ट्रेडिंग कंपनी का कर्मचारी है। उनकी कंपनी अपने ग्राहकों को सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.