शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो करोड़ की ठगी
गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो करोड़ 60 हजार रुपये की ठगी कर डाली। साइबर थाना पूर्व ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में साउथ सिटी-2 के निवासी सत्यवीर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्हें धोखे से एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का मुख्य उद्देश्य लोगों को शेयर मार्केट की जानकारी देना और यह बताना था कि किस शेयर में निवेश करने से ज्यादा फायदा होगा। ग्रुप में हर हफ्ते दो से तीन बेहतरीन शेयर सुझाए जाते थे और दावा किया जाता था कि इससे रोजाना पांच से दस फीसदी तक का पक्का मुनाफा होगा। शुरुआत में छोटी-छोटी जानकारियां देकर ठगों ने सत्यवीर सिंह का भरोसा जीत लिया।
नए व्हाट्सऐप ग्रुप का लालच अप्रैल के अंत में जालसाजों ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.