फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद, संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 5.20 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें खाताधारक भी शामिल है। दोनों को अदालत में पेश कर आठ दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सेक्टर-15ए निवासी एक महिला ने शिकायत दी थी कि उसके व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इसके बाद महिला को अलग-अलग लेनदेन के जरिए पैसे भेजने के लिए कहा गया। झांसे में आकर महिला ने कुल 5,20,000 रुपये बताए गए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए, लेकिन बाद में उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। इस पर साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने फिरोजाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.