फरीदाबाद, जनवरी 24 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने पानी के कारोबारी से शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर करीब 4 करोड़ रुपये ठग लिए। जालसाजों ने पीड़ित को कम दिनों मे डबल मुनाफे का झांसा दिया था। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़ित सेक्टर-15 में अपने परिवार का साथ रहते हैं। पता चला है कि वह पानी के कारोबारी हैं। उन्होंने अपनी शिकायत मे पुलिस को बताया है कि 21 अक्तूबर-2025 को उनके मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम डेन रोबिन बताया। उसने शेयर बाजार में कम निवेश करने पर अधिक मुनाफे की जानकारी देते हुए ऑनलाइन ट्रेडिंग (आरएफएक्स मार्केट ) के बारे मे बताया। फिर कुछ दिन बाद अपने अकॉउंटेंट से बात कराई। पीड़ि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.