गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर ठगों ने अब निवेश के नाम पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है। गुरुग्राम के पचगांव (कुकड़ोला) के रहने वाले धीरज यादव के साथ शेयर बाजार और आईपीओ में पैसा लगाने के नाम पर एक लाख 76 हजार रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मानेसर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धीरज के पास व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें एक शेयर बाजार के ग्रुप में जोड़ा गया। वहां एक व्यक्ति खुद को प्रोफेसर बताकर शेयर खरीदने की सलाह देता था। एक लड़की ने प्रोफेसर की सहायक बनकर धीरज से संपर्क किया। ठगों ने धीरज को एक फर्जी ऐप डाउनलोड करवाया। शुरू में धीरज ने कुछ पैसे लगाए और मुनाफे के साथ वापस निकाल भी लिए, जिससे उन्हें ऐप पर भरोसा हो गया। इसके बाद ठगों ने उन्हें एक आईपीओ में निवेश कर भारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.