शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 12.96 लाख रुपये ठगे
नोएडा, जून 11 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का सपना दिखाकर कंपनीकर्मी से 12.96 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को लगातार अधिक लाभ का लालच दिया गया और जब उसने अपनी रकम वापस मांगनी चाही तो ठगों ने रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने घटना के करीब नौ माह बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस को दी शिकायत में गौर सिटी-2 स्थित 14वीं एवेन्यू सोसाइट resident उज्जवल चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते वर्ष अगस्त में व्हाट्सऐप के माध्यम से उन्हें संदेश मिले। संपर्क करने पर लोगों ने खुद को शेयर बाजार से जुड़े होने की जानकारी दी। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का भरोसा दिलाया। उनकी बातों में आकर उन्होंने एक ब्रोकर डिमै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.