मुजफ्फरपुर, अगस्त 21 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। साइबर फ्रॉड गिरोह के शातिरों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर सरैया थाना के मड़वापाकड़ टोले रामकुरवा गांव के हेमंत कुमार से 13.90 लाख रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में उसने बुधवार को साइबर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।एफआईआर में हेमंत ने कहा है कि आठ मई को इंस्टाग्राम पर शेयर बाजार में रुपये निवेश करने का विज्ञापन आ रहा था। उसने इसे खोला। इसके तुरंत बाद ही उसके मोबाइल पर किसी आकाश नामक व्यक्ति की कॉल आई गया। उसने कहा कि वह एक इंटरनेशनल कंपनी प्रोक्सट्रेंड कंपनी से जुड़ा है। यह कंपनी विश्वस्तर पर शेयर बाजार में रुपये निवेश कराता है। इस क्रम में शेयर की खरीद-बिक्री के लाभ का कुछ हिस्सा लेता है। बाकी ग्राहकों को दिलाता है। झांसे में आकर उसी दिन उसने 18 हजार 785 रुपये यूपीआई से ट्रांसफर कर दिया। ...