नोएडा, अगस्त 24 -- नोएडा, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला समेत दो लोगों से 12.36 लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-75 स्थित निवासी मोनिका ने पुलिस को बताया कि 29 जून को उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर जोड़ दिया गया। ग्रुप के जरिए उन्हें निवेश योजना से जोड़ा गया। अनन्या कुलकर्णी नाम की महिला ने खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया। एफएसपीएल स्मार्ट ऐप पर निवेश के लिए मोनिका ने छह किस्तों में कुल पांच लाख 61 हजार 600 रुपये अलग-अलग खातों में भेजे। रकम निकालने के समय आरोपी महिला ने एक लाख रुपये सेवा शुल्क मांगा। इसके बाद मोनिका को ठगी का शक हुआ। उन्होंने 23 जुलाई को साइबर शिकायत दर्ज कराई।वहीं, ग्रेटर नोएडा के ट्राइडेंट एम्बेसी निवासी 54...