फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर एक डॉक्टर से 41 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। साइबर अपराध एनआईटी थाना पुलिस ने शुक्रवार को पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, शहर निवासी एक डॉक्टर के पास अज्ञात शख्स ने गत वर्ष 27 नवंबर को उनके मोबाइल पर लिंक भेजा था। उनसे व्हाट्सऐप पर भी बातचीत हुई। फोन करने वाले शख्स ने खुद को शेयर बाजार में निवेश करने वाली कंपनी का परामर्शदाता बताया था। पीड़ित से उसने कहा कि उनकी कंपनी से जुड़ने वाले ग्राहाकों को मोटा मुनाफा होता है। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्सऐप गु्रप से जोड़ दिया गया। इस गु्रप से जुड़े लोगों को शेयर बाजार में निवेश से भारी मुनाफा हो रहा था। यह देखकर पीड़ित ने भी सहमति जता दी। इस पर फोन करने वाले शख्स ने उन्हें आठ बै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.