शेयर बाजार में दस्तक देगी धोनी के सपोर्ट वाली कंपनी, सेबी की है हरी झंडी
नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- MS Dhoni Retirement: दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास ले लिया है। यह खबर धोनी के फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। हालांकि, वह बतौर मेंटर अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े रहेंगे। इसके अलावा धोनी के सपोर्ट वाली एक कंपनी शेयर बाजार में भी एंट्री लेने वाली है। आइए डिटेल जानते हैं।कौन सी है कंपनी? दरअसल, धोनी के निवेश वाली कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस का आईपीओ लॉन्च होने वाला है। इस आईपीओ को सेबी से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। चेन्नई स्थित ड्रोन टेक्नोलॉजी कंपनी गरुड़ एयरोस्पेस अपने आईपीओ के जरिए लगभग 1,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसमें 750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करना और 250 करोड़ रुपये की बिक्री के लिए पेशकश (OFS) शामिल है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.