नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Stock Market Crash: घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को धड़ाम हो गया। गिरावट की इस आंधी में सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए। यूएस बेंचमार्क ट्रेजरी यील्ड साल 2007 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है और कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) के दाम भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंचे हैं, घरेलू मार्केट में इसी वजह से हाहाकार मचा है। सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा लुढ़काबॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को इंट्राडे के दौरान 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 73,563.92 प्वाइंट पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का सूचकांक निफ्टी भी 380 प्वाइंट से ज्यादा की गिरावट के साथ 23,061.15 अंक पर पहुंच गया। वैश्विक बाजार के कमजोर रुझानों के साथ ही बैंक और एनबीएफसी स्टॉक्स में तेज बिकवाली ने इ...