फरीदाबाद, जून 19 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। साइबर ठगों ने स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर सेक्टर-11 निवासी हरेंद्र भल्ला से 29 लाख 9269 की ठगी कर ली। मामले में साइबर क्राइम ब्रांच बल्लभगढ़ ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में हरेंद्र भल्ला ने बताया कि 25 मई को जय कुमार वर्मा नामक व्यक्ति ने ए28 वर्मा बुक नामक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर बातचीत शुरू की। इसके बाद उसे यूआईबी और आईपीओ नामक प्लेटफॉर्म पर 15 दिन की ऑनलाइन ट्रेनिंग दी गई। आरोपियों ने अमन सा कैपिटल नामक वेबसाइट से ट्रेडिंग करवाते हुए निवेश के नाम पर बड़ी रकम जमा कराई। धीरे-धीरे उसे झांसे में लेकर 29 लाख रुपये से अधिक की रकम हड़प ली गई। वहीं, मदद के नाम पर झांसा देकर उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के गांव बोगी अपूर्व कुंडा निवासी दीपक मोर्या से पौने दो ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.