नई दिल्ली, मार्च 2 -- शेयर बाजार में होली की छुट्टी किस दिन है, निवेशकों में इसको लेकर कंफ्यूजन है। होली इस साल 4 मार्च को खेली जानी है, ऐसे में शेयर बाजार 3 मार्च को बंद रहेंगे या 4 मार्च को, इसको लेकर इनवेस्टर्स संशय में हैं। इंडियन स्टॉक मार्केट्स, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की तरफ से पिछले साल के आखिर में जारी किए गए हॉलिडे कैलेंडर को फॉलो करते हैं, ऐसे में शेयर बाजार में मंगलवार 3 मार्च 2026 को होली ट्रेडिंग हॉलिडे होगा। यानी, 3 मार्च को BSE और NSE दोनों एक्सचेंज ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे। अब 4 मार्च को होगी शेयर बाजार में ट्रेडिंगशेयर बाजार में अब बुधवार 4 मार्च 2026 को नॉर्मल ट्रेडिंग होगी। 3 मार्च को होली हॉलिडे के दौरान इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बारोइंग (SLB) सेगमेंट्स...