कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। लंबे समय से विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और ट्रंप टैरिफ का दबाव झेल रहे शेयर बाज़ार में आखिर उछाल आया। निफ्टी और सेंसेक्स अपने-अपने नए सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। दो दिन में कानपुर के निवेशकों के शेयर और म्युच्यूअल फंड के पोर्टफोलियो में करीब 700 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। निफ्टी 26,310.45 के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया वहीं, सेंसेक्स 86,055.86 का नया रिकॉर्ड हाई बनाने में कामयाब रहा। इसके पहले निफ्टी ने 27 सितंबर 2024 को 26,277.35 का अपना ऑलटाइम हाई बनाया था। हालांकि, बाजार में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी रही, जिसकी वजह से कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.87 अंक और निफ़्टी 10.25 अंक बढ़ोतरी के साथ बंद हुआ। विदेशी ब्रोकरेज फर्म जेपी मॉर्गन के रिपोर्ट के अनुसार, 2026 के अंत तक निफ्टी 30 हजार तक जा सकता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.