नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- Stock Market Today: अरसे बाद आज 1 अप्रैल, बुधवार को घरेलू शेयर मार्केट में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली। मार्केट में तूफानी तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों में 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स 2,000 अंकों से अधिक उछलकर 73,965 के लेवल पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 में 600 अंकों से अधिक का उछाल देखा गया और यह 22,941 के डे हाई पर जा पहुंचा। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 4 प्रतिशत तक की तेजी आई। इस तेजी के चलते बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 412 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 425 लाख करोड़ रुपये हो गया, जिससे निवेशकों को 13 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।शेयर मार्केट में तूफानी तेजी के 5 कारणअमेरिका-ईरान युद्ध समाप्त होने की उम्मीद शेयर बाजार को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के जल...