नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- लगातार पांचवें हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए भारतीय शेयर बाजार में आज यानी सोमवार, 14 सितंबर 2026 को कारोबार नहीं होगा। गणेश चतुर्थी के चलते बीएसई और एनएसई बंद रहेंगे। अब शेयर बाजार में कारोबार मंगलवार से शुरू होगा। यानी शेयर बाजार में आज पूरा दिन छुट्टी रहेगी, जबकि कमोडिटी बाजार में शाम 5 बजे से कारोबार शुरू होगा। सर्राफा बाजार की बात करें तो IBJA आज सोने-चांदी के रेट जारी नहीं करेगा। एमसीएक्स के रेट भी शाम 5 बजे पता चलेंगे। अगल-अलग शहरों या राज्यों के सर्राफा संगठन रेट जारी कर सकते हैं। बीएसई की ओर से जारी वर्ष 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट के मुताबिक, 14 सितंबर को इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी। करेंसी डेरिवेटिव्स, एनडीएस-आरएसटी और ट्राई-पार्टी रेपो सेगमेंट में भी कारोबार न...