नई दिल्ली, मार्च 23 -- हफ्ते की शुरुआत भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद खराब रही। सोमवार (23 मार्च) को बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव इतना बढ़ गया कि प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 करीब 2% तक लुढ़क गए। सेंसेक्स 1,550 अंकों से ज्यादा गिरकर 72,977 के स्तर पर आ गया, जबकि निफ्टी 50 करीब 500 अंक टूटकर 22,634 के आसपास था।करीब 8 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली देखने को मिली, जिससे बाजार में डर का माहौल बन गया। इस तेज गिरावट का सीधा असर निवेशकों की संपत्ति पर पड़ा और कुछ ही मिनटों में करीब 8 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप साफ हो गया। यह भी पढ़ें- मार्केट में भूचाल: सेंसेक्स ने लगाया 1500 अंकों का गोता, निफ्टी 490 अंक लुढ़काक्यों टूटा बाजार? जानिए 4 बड़े कारण1. अमेरिका-ईरान युद्ध से बढ़ा वैश्विक ...