नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Share Market Today Live 9 Sep: विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों और कच्चे तेल में तेजी से घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को तेज बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स 361 अंक गिरकर 75,216 अंक पर खुला और पूरे दिन लाल निशान में रहा। अंतिम एक घंटे में बाजार में बिकवाली तेज हो गई। सेंसेक्स अंत में 813.35 अंक (1.08 प्रतिशत) नीचे 74,764.23 अंक पर रहा। वहीं, निफ्टी-50 सूचकांक भी 203.60 अंक यानी 0.86 प्रतिशत टूटकर 23,431.50 अंक पर आ गया। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का इस साल 11 जून के बाद का निचला स्तर है। 12:50 PM: शेयर मार्केट अब रिकवरी मोड में दिख रहा है। 74914 के डे लो से 75192 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है। सेंसेक्स 385 अंक नीचे है। अभी इन्फोसिस 4.32 प्रतिशत टूटकर 1036.20 रुपये पर है। एचसीएल टेक भी 4 पर्सेंट से अधिक लुढ़का है। टेक महिंद...