नई दिल्ली, जून 12 -- अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद में भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त बाउंसबैक किया है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन उत्साहित निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स 876 अंक चढ़कर खुला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1,695.40 अंक (2.30 प्रतिशत) की बढ़त में 75,527.95 अंक पर बंद हुआ। यह 29 मई के बाद का इसका उच्चतम स्तर है। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 461.30 अंक यानी 1.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,622.90 अंक पर बंद हुआ जो 27 मई के बाद का इसका सबसे हाई क्लोजिंग है। बाजार की इस तूफानी तेजी की वजह से निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। आइए जानते हैं कि आखिर शेयर बाजार में तेजी के प्रमुख कारण क्या-क्या हैं?ट्रंप के बयान का असर दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप के एक बयान से ईरान और अमेरिका के बीच जंग खत्...