शेयर बाजार का फिर बदला मिजाज, 5 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्यों आई ये नौबत?
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- भारतीय शेयर बाजार में तेजी के सिलसिले पर अब ब्रेक लग गया है। सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी करीब 1% तक टूट गए। दोपहर के कारोबार में सेंसेक्स करीब 800 अंक टूटकर 81,780 अंक के स्तर पर आ गया। वहीं, निफ्टी इंडेक्स में 200 अंकों से अधिक की गिरावट आई और यह 25,200 के नीचे ट्रेड करने लगा। बाजार में आई बड़ी गिरावट के कारण BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप लगभग 5 लाख करोड़ रुपये घट गया। मतलब ये कि निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सवाल है कि बाजार में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई है? आइए बड़े फैक्टर को समझ लेते हैं।MTF नियमों में बदलाव की आशंका बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह सेबी की ओर से मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) के नियमों में बदलाव की खबर है। सेबी चेयरमै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.