मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। मुंगेर जिले में साइबर ठगी के दो बड़े मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधियों ने अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर करीब 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। एक मामले में शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर युवक से लगभग 27 लाख रुपये ऐंठ लिए गए, जबकि दूसरे मामले में बिजली विभाग का अधिकारी बनकर करीब चार लाख रुपये की ठगी की गई। पहला मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी 35 वर्षीय पुष्पकमल झा से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, पुष्पकमल झा ने शेयर बाजार से जुड़ी जानकारी के लिए गूगल पर सर्च किया था, जिसके दौरान उनका संपर्क एससीएसआईएल-106 ट्रेड रिसर्च इंस्टीट्यूट नामक एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से हुआ। फोन पर बातचीत के बाद उन्होंने अक्टूबर 2025 में इस प्लेटफॉर्म से जुड़कर ऑनलाइन ट्रेडिंग सीख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.