नई दिल्ली, अगस्त 16 -- Stock performance outlook: बीते सप्ताह प्रमुख सूचकांकों में रही गिरावट के बाद आने वाले सप्ताह में घरेलू शेयर बाजारों की चाल मुख्य रूप से वैश्विक कारकों पर निर्भर करेगी। निवेशकों की नजर पश्चिम एशिया संकट के साथ ही कच्चे तेल की कीमतों पर भी होगी। घरेलू स्तर पर नौ प्रमुख उद्योगों के जुलाई आंकड़े अगले सप्ताह जारी किए जाने हैं। शेयर बाजार की दिशा तय करने में इसका भी हाथ रहेगा।FPI की घरेलू बाजार में वापसी (FPI investment this week) एफपीआई) ने अगस्त के पहले दो सप्ताह में भारतीय पूंजी बाजार में 15,691 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। केंद्रीय डिपॉजिटरी सेवा के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में अब तक एफपीआई ने इक्विटी में 16,621 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डेट और हाइब्रिड में वे शुद्ध रूप से बिकवाल रहे जबकि म्यूचुअल फंड में ...