लखनऊ, अप्रैल 27 -- नोट : फोटो है - ठाकुरगंज भुवर इलाके हुई घटना, छत का जाल काटकर घुसे से घर में- लाकर तोड़कर नकदी जेवर समेटा, अंदर से दरवाजा बंद कर भागे चोरलखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।ठाकुरगंज भुवर इलाके में रहने वाले शेयर ट्रेडिंग व्यवसायी अंकुर अग्रवाल के घर छत का जाल काटकर घुसे चोर नकदी और जेवर समेत 18 लाख का माल पार कर ले गए।अंकुर अग्रवाल के मुताबिक वह भुवर इलाके में कविता नर्सरी के पास रहते हैं। एक माह पूर्व ही इस नए मकान में शिफ्ट हुए थे। 23 अप्रैल को दादी का निधन हो गया था। इस लिए परिवार के साथ हुसैनगंज स्थित पैतृक आवास गए थे। अगले दिन लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर खटखटाया कोई उत्तर नहीं मिला। पड़ोसी के घर से किसी तरह छत पर पहुंचे। छत पर जाल कटा था। घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे समेत अलमारियों और बक्सों के ताले टूटे पड़े ...