शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर बुजुर्ग से 32 लाख ठगे
लखनऊ, अगस्त 26 -- लखनऊ, संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में कई गुना मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने बुजुर्ग से करीब 32 लाख रुपये ठग लिए। व्हाट्सएप पर संपर्क कर खुद को सेबी रजिस्टर्ड कंपनी का कर्मी बताया और डीमैट अकाउंट में फर्जी मुनाफा दिखाकर ठगी की। एडीसीपी क्राइम किरन यादव के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। शारदानगर रुचिखंड प्रथम निवासी राम कुमार ने बताया कि 31 जुलाई को मैसेज आया। संपर्क करने पर युवती ने खुद को अनन्या कुलकर्णी और कंपनी को फिनसोल सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड बताया। कहा कि आईपीओ में निवेश पर 40 से 165 प्रतिशत मुनाफा मिलेगा। झांसे में आकर पीड़ित ने पीएनबी पेंशन खाते से 31 जुलाई से 10 अगस्त के बीच पांच बार में 31,86,311 रुपये ट्रांसफर कर दिए। डीमैट अकाउंट में 67 लाख का मुनाफा दिखा। विड्रॉल करने पर सर्विस चार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.