गाज़ियाबाद, मई 18 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। साइबर अपराधियों ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर वसुंधरा निवासी एक व्यक्ति से 17.41 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने निवेश की रकम और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। बाद में नंबर बंद होने पर ठगी का अहसास हुआ तो तो पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। वसुंधरा सेक्टर 2-सी में रहने वाले ऋतू बंसल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने पहले से कुछ शेयरों में निवेश कर रखा था और ऑनलाइन ट्रेडिंग से संबंधित जानकारी भी लेते रहते थे। इसी दौरान नौ मार्च को उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर बाजार और ट्रेडिंग से संबंधित सलाह दी जाती थी। ग्रुप में मौजूद लोग खुद को विशेषज्ञ निवेशक और कंपनी प्रतिनिधि बता रहे थे। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में हाई रिटर्न का ...