लखनऊ, अप्रैल 18 -- लखनऊ,संवाददाता। शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर अच्छे रिटर्न का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से 46.72 लाख रुपये ऐंठ लिए।पीजीआई के चरन भट्ठा रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी स्वप्निल मिश्रा ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर एक कॉल आयी। संपर्क करने पर जालसाज ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। आरोपी ने लिंक भेजकर एक एप डाउनलोड कराई। फिर डीमैट अकाउंट खोला। पीड़ित ने बताया कि इनवॉइस ट्रेडर्स डॉट कॉम के माध्यम से अलग-अलग तारीखों में कई बार में 46,71,811 रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ समय बाद अकाउंट पर दोगुना मुनाफा देख पीड़ित ने विड्राल का प्रयास किया तो रुपये नहीं निकले। यह भी पढ़ें- मुनाफे का झांसा देकर 52 लाख रुपये हड़पे संपर्क करने रुपये वापस मांगे तो टालमटोल की। शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई। इंस्पेक्टर सा...