शेयर ट्रेडिंग फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया
नई दिल्ली, अगस्त 10 -- नई दिल्ली। शाहदरा साइबर सेल ने शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश के नाम पर भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने ओडिशा के भुवनेश्वर से सुब्रत कुमार साहू नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बैंक खाते की जांच में महज दो महीने के भीतर लगभग 2.97 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस संबंध में राम चंदर यादव नामक शिकायतकर्ता ने साइबर थाने में ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने जब बैंक खातों की पड़ताल की तो पता चला कि ठगी गई रकम का बड़ा हिस्सा 'फ्यूजन एंटरप्राइजेज' के कॉर्पोरेट खाते में ट्रांसफर हुआ था। इसके बाद खाते से लिंक मोबाइल नंबर की लोकेशन ओडिशा में मिलने के बाद आरोपी को पकड़ा गया।पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने अवैध वित्तीय लेन-देन के लिए सात बैंक खात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.