शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 55 लाख की ठगी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
देहरादून, सितम्बर 29 -- फर्जी ट्रेडिंग क्लास और खुद को सेबी का पंजीकृत सलाहकार बताकर 55 लाख रुपये की साइबर ठगी करने में शामिल एक आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार किया गया है। मामले में साइबर अपराध थाने में दर्ज मुकदमे के मामले में एसटीएफ आरोपी को गिरफ्तार करके लाई। आरोपी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये देहरादून के व्यक्ति को अपने जाल में फंसाया था। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। जालसाजों ने फर्जी ट्रेडिंग क्लास, डीमेट अकाउंट और नकली सीएसडीएल-एनएसडीएल दस्तावेज भेजकर उनका भरोसा जीता। इसके बाद निवेश पर मोटी कमाई के झांसे में अलग-अलग बैंक खातों में कुल 55.50 लाख रुपये जमा करवा लिए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.