रुडकी, फरवरी 17 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कस्बा निवासी तीन व्यक्तियों के बैंक खातों से शेयर मार्केट में मुनाफा दिलाने के नाम पर साइबर ठगों ने चार लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगी का खुलासा तब हुआ जब ठगों ने फोन कर पीड़ित से 10 लाख रुपये और निवेश करने की मांग की। कस्बा निवासी अक्षय कुमार गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर शेयर ट्रेडिंग से संबंधित एक ऐप का लिंक डाउनलोड किया था। ऐप के माध्यम से निवेश करने पर अधिक मुनाफा देने का दावा किया गया था। लिंक डाउनलोड करने के बाद उनके पास एक फोन आया और निवेश के लिए कहा गया। इस पर अक्षय ने अपने पीएनबी झबरेड़ा स्थित खाते से 58 हजार रुपये ऐप में ट्रांसफर कर दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.