फतेहपुर, मार्च 21 -- फतेहपुर। शहर के आबूनगर निवासी सैय्यद उजैर अहमद काजमी ने एक शेयर ट्रेडिंग प्लेटफार्म से जुड़े लोगों पर करीब 23 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया है। बताया कि आरोपियों ने पहले निवेश पर मुनाफे का लालच दिया और बाद में रकम वापस करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में भारी धनराशि जमा कराई। आरोप है कि आरटीजीएस के जरिए 5.32 लाख, 1.01 लाख और 16.98 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। उल्टा और पैसे की मांग की जा रही है। कोतवाली में शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.