शेयर ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 6 लाख की ठगी
रुद्रपुर, अप्रैल 11 -- संजय कनेरा, रुद्रपुर। गदरपुर में एक युवक से मोबाइल ऐप के जरिए शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 6 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गदरपुर निवासी एक युवक ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर क्षेत्र के ही एक युवक पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, करीब दो माह पहले आरोपी ने उसे मोबाइल पर संपर्क कर शेयर ट्रेडिंग के माध्यम से मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। आरोपी ने पीड़ित के मोबाइल में एक कथित ऐप डाउनलोड कराया और उसमें डॉलर के रूप में निवेश दिखाकर भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने अलग-अलग किस्तों में करीब 6 लाख रुपये नकद ले लिए। पीड़ित का कहना है कि कुछ समय बाद जब उसने अपनी निवेश की गई रकम वापस मांगी तो आरोपी ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.